{"_id":"5c33b1aabdec2256c66bc7e0","slug":"191546891690-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में आरोपी शिक्षकों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में आरोपी शिक्षकों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए पकड़ा गया था कनीना के निजी स्कूल का विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के कन्या महाविद्यालय में रविवार को आयोजित सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के दौरान कनीना के निजी स्कूल के छात्र को दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। छात्र से पूछताछ की गई तो मामले में स्कूल के अध्यापकों की मिलीभगत सामने आई जिस पर पुलिस ने निजी स्कूल के प्राचार्य और एक अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को दोनों शिक्षकों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सैनिक स्कूल में छठीं कक्षा के लिए सत्र 2019-20 के लिए होने वाले प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए शहर के महिला महाविद्यालय में भी सेंटर बनाया गया था। परीक्षा शुरू होते ही एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों के कारण परीक्षा नियंत्रक को उस पर शक हुआ तो छात्र से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में छात्र सच्चाई उगल दी। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के इंजार्च शशि भूषण की शिकायत पर कनीना स्थित निजी स्कूल के प्राचार्य ललित भाटिया व अध्यापक सोमवीर के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया था।
---
केंद्र सुपरवाइजर की शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य व अध्यापक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर शिक्षकों को जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
-बिजेंद्र सिंह, एसएचओ माडल टाउन