{"_id":"5b3bcbc24f1c1b56238b4568","slug":"191530645442-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर तुडवाया अवैध निर्माण--20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर तुडवाया अवैध निर्माण--20
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजारवाड़ा में कोर्ट के आदेश बाद नप ने तोड़ा मकान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा में एक व्यक्ति द्वारा पक्का निर्माण करके बंद की गई गली के मामले में कोर्ट के आदेश पश्चात मंगलवार को नगर परिषद ने कार्रवाई कर पक्के निर्माण करके बनाए गए मकान को तोड़ दिया। कार्रवाई के समय भारी पुलिस बल मौजूद था। जानकारी के अनुसार मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी रमेश कुमार द्वारा अपने घर के सामने गली में पक्का निर्माण कर उसे कमरे का रूप दे दिया था। इससे गली में से लोगों का आवागमन बंद हो गया था। मोहल्ला निवासी एक महिला ने मामले को लेकर कोर्ट में वाद दायर किया था। इसके बाद कोर्ट की तरफ से उक्त निर्माण को अवैध करार देते हुए इसको तोड़ने का आदेश दिया गया था। अदालत के आदेश पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को अवैध निर्माण को तुड़वाकर गली को साफ कराया। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से पक्के निर्माण मकान ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण को हटाने के दौरान कई बार तनातनी की नौबत भी आई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनमोहन सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।