{"_id":"5b04766a4f1c1be4408b6f96","slug":"191527019114-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"री-चेकिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री-चेकिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
री-चेकिंग की मांग को लेकर रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने विवि के रजिस्ट्रार डॉ. मदनलाल गोयल को ज्ञापन सौंपकर एमएससी की परीक्षाओं की कापियों का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की है। विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हाल ही में एमएससी फिजिक्स का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा में 351 विद्यार्थियों में से महज एक छात्रा को पास किया गया है। इसके साथ ही एमए इंग्लिश का रिजल्ट भी बगैर इंटरनल मार्क्स दिए घोषित कर दिया गया है। अभाविप के विवि प्रमुख कुलदीप यादव ने री-चेकिंग की मांग कर कहा है कि परीक्षा परिणाम बेहद खराब आए हैं। ऐसा संभव ही नहीं कि सभी बच्चे फेल हो जाए। कहीं न कहीं लापरवाही की गई है। रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों को शीघ्र ही पेपरों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर रितु कुमारी, भारती, संगीता, नीतू, रीना सहित अन्य छात्राएं मौजूद थीं।