फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हुई गोष्ठी

हुई गोष्ठी

Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हुई गोष्ठी
वृद्धावस्था में संयम, संतोष और स्वाध्याय को अपनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में शनिवार को वृद्धावस्था: मौज अवस्था विषय पर क्लब प्रधान राव कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक अधिवक्ता नरेश चौहान के मंच संचालन में अनेक वरिष्ठजनों ने वृद्धावस्था में मौज किस तरह बनाई रखी जाए, विषय पर अपने विचार प्रकट किए।

क्लब के महासचिव डॉ. कंवर सिंह यादव ने बताया कि ज्यादातर वक्ताओं ने कहा कि वृद्धावस्था में संयम, संतोष और स्वाध्याय को अपनाने से इसमें जीवंतता बनाई रखी जा सकती है। वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियां बेटे- बेटियों को सौंपकर वृद्धजन बच्चों को सुसंस्कार वान बनाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। वक्ताओं में मुख्यतया पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, मा. ईश्वरसिंह यादव, रघुबीर सिंह सांभारिया, डीईटी जीएल यादव, कमांडेंट शंकरसिंह यादव, कप्तान पीएस यादव, कमांडेंट गजराजसिंह यादव, पंडित छाजूराम शर्मा, रोशनलाल यादव, श्रृद्धनंद सैनी, जगदीशचंद्र यादव, डॉ. केएस यादव एवं एडवोकेट नरेश चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में राव कुलदीप सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी नागरिकों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हेड मा. जयसिंह यादव, बीडीओ करतार सिंह वर्मा, प्राचार्य यादराम यादव, महेंद्रसिंह कोसलिया, मा. रामनिवास यादव, सूबेदार भीमसिंह यादव, एसडीओ ईश्वरसिंह यादव, सत्यपाल वर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, चुन्नीलाल गुप्ता, ओपी अग्रवाल, किशनलाल भार्गव, जौहरी सिंह चौकन, मा. रघुबीर सिंह गुर्जर, महेंद्रसिंह खोला, शंभूदयाल शर्मा, रोशन लाल यादव, ताल्हाराम मेहंदीरत्ता, महिपाल यादव, खिल्लूराम यादव, श्रीभगवान शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed