फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नए साल पर ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

नए साल पर ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

Tue, 02 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर ग्राम पंचायत की अनूठी पहल
नलों से बहा व्यर्थ पानी तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

संजय कुमार
खोल।
खोल ब्लॉक क्षेत्र डार्क जोन घोषित करने के बाद अब जैनाबाद ग्राम पंचायत ने नववर्ष पर जल बचाने की अनूठी पहल शुरू की है। पंचायत ने सभी घरों से नलों पर टूंटियां लगवाने का आह्वान किया है। इसके बाद किसी के नल से व्यर्थ पानी बहता मिला तो ग्राम पंचायत उसका नल कनेक्शन काट देगी। ग्राम सरपंच ने यह प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को सहयोग के लिए भेजा है।
खोल क्षेत्र में पानी 400 से 500 फीट तक पहुंच गया है। हर साल किसानों के ट्यूबवेल भी ठप हो रहे हैं। ग्राम पंचायत जैनाबाद ने जल को बचाने के लिए नववर्ष के अवसर पर जल बचाने के लिए मुहिम शुरू करते हुए घरों में अपने-अपने नलों पर टूटी लगाने का आह्वान किया है। इस संदर्भ में कुछ दिन पूर्व गांव में हुई पंचायत में यह आवाज उठी थी कि सरकारी ट्यूबवेलों का पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पाता जबकि कुछ घरों में पानी व्यर्थ में बह रहा है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच गोपीचंद ने प्रस्ताव पास कर विभाग को सहयोग के लिए भेज दिया है जबकि गांव में पर्चे लगवाकर नलों पर टूंटियां लगाने का आह्वन किया है। सरपंच गोपीचंद ने कहा कि गांव में ज्यादातार नलों पर टूटियां नहीं लगी हैं, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। सभी को 10 जनवरी तक का समय दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लगे नल चाहे व प्राइवेट या फिर सरकारी टूटी नहीं लगाता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने विभाग के एसडीओ को पत्र भेज कर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed