फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम बनाया जाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया है कि रेवाड़ी नगर परिषद के 31 वार्ड हैं। रेवाड़ी अहीरवाल क्षेत्र का सबसे पुराना शहर है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 1,41000 थी। वर्तमान नगर परिषद क्षेत्र की जनसंख्या 175000 के आसपास है। रेवाड़ी शहर का 2031 का प्रस्तावित मास्टर प्लान भी तय हो गया है। इसमें नए 38 सेक्टर हैं। एमबीआईआर 2039 मास्टर प्लान के तहत 110 नए सेक्टर हैं। इन पर वेबसाइट शुरू हो गई है। शहर के साथ लगती कालोनियों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी भी शहर की जनसंख्या में शामिल की हुई नही है।

2031 के मास्टर प्लान के तहत कालुवास, गोकलगढ़, कालका, मांढ़िया, कला, कोनसीवास, माजरा गुरदास, खलीलपुरी, ढालियावास, देवलावास, धामलाका, पदैयावास, भूड़ला, संगवाड़ी, काठूवास, लालपुर, ढवाना, बिठवाना, चांदपुर, जाटूवास, रामपुरा, शहबाजपुर, गांवों को सेक्टरों में तबदील कर दिया गया है। सेक्टर नंबर भी नोटिफाई हो गए हैं इससे कालोनियों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बन रही है। उपरोक्त सभी गांवों को नगर निगम में जोड़ना चाहिए। सभी गांवों को जोड़ते हैं तो रेवाड़ी शहर की जनसंख्या पांच लाख से ऊपर हो जाती है। उपरोक्त सभी गांव रेवाड़ी शहर के 2031 मास्टर प्लान में तय किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed