{"_id":"5a3568824f1c1b8b688b8cbc","slug":"191513449602-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोसली स्थित शहीद स्मारक पर मनाया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोसली स्थित शहीद स्मारक पर मनाया विजय दिवस
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीद वीर सैनानियों को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
ग्रामीण उत्थान - भारत निर्माण संस्था की ओर से 1971 के युद्ध में पाक पर एतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कोसली स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया। यहां रेवाड़ी और गुरुग्राम से आए पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोगों ने सबसे पहले युद्ध में शहीद वीर सेनानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। दड़ौली आश्रम के स्वामी शरणानंद भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक पर पहुंचे। संस्था के संयोजक डॉ. टीसी राव और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने 50 युद्ध वीरांगनाओं को परमवीर सेनानी रत्न और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 500 से ज्यादा पूर्व सैनिकों को महावीर सेनानी रत्न, वीर सेनानी रत्न के स्मृति चिन्ह और गौरवशाली चिन्ह भेंट किए गए। डॉ. राव ने कहा कि शहीद स्मारक में बने सैनिक विश्राम गृह का नक्शा बन चुका है। शीघ्र ही इसका निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों को कैंटीन और ईसीएचएस की सुविधा देने, सेना में भर्ती के लिए कद में रियायत देने, अहीरों की रेजिमेंट बनाने सहित कई मांगें की। सभी पूर्व सैनिकों को गौरवशाली सैनिक का नेम प्लेट दिया गया। इस अवसर पर जनरल बलवीर सिंह यादव, जनरल ओएस लोचव, जनरल सत्यवीर यादव, जनरल केएस यादव, मेजर जनरल सत्यवीर सिंह, एयर वाइस मार्शल अजीत सिंह, मेजर जनरल एसके यादव, कमोडोर पीसी यादव, ब्रिगेडियर आरआर यादव, कर्नल हरी सिंह, कर्नल महावीर सिंह, मेजर ईश्वर सिंह जाखड़, कर्नल झांगू, बलवान सिंह, कर्नल सुभाष यादव, मेजर एसएन यादव, कर्नल राजेश सिंह, कर्नल टीका राम यादव आदि मौजूद थे।