{"_id":"68b1ea12bf32cd9991023eba","slug":"18th-accused-involved-in-murder-case-absconding-for-7-years-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-224855-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हत्या के मामले में संलिप्त 7 साल से फरार 18वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हत्या के मामले में संलिप्त 7 साल से फरार 18वां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी, निखिल। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने बस स्टैंड के सामने एक युवक की पीटकर हत्या करने की वारदात में संलिप्त 7 साल से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव महतावास निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो नाबालिग सहित 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 सितंबर 2018 को गांव मूंदी निवासी प्रजब्बल व गांव माजरा निवासी पंकज पर कुछ युवकों ने बस स्टैंड के सामने डंडों से हमला कर दिया था। हमले में प्रजब्बल के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल प्रजब्बल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गांव माजरा निवासी पंकज की शिकायत पर थाना माॅडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो नाबालिग सहित 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।