{"_id":"5c7c287fbdec22271f343973","slug":"181551640703-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 करोड रूपये की दो परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 करोड रूपये की दो परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले के बावल औद्योगिक कस्बे में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर के ईएसआई अस्पताल और लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत बनने वाले आबकारी एवं कराधान भवन का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की उपस्थिति में हुआ। सीएम ने इन दोनों नेताओं के अलावा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल से भी बात की।
सेक्टर दो स्थित पांच एकड़ में बनेगा अस्पताल
औद्योगिक इकाईयों के मद्देनजर सरकार और कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा सौ बिस्तर के ईएसआई अस्पताल आईएमटी बावल के फेज फोर सेक्टर-2 में स्थित पांच एकड़ में बनाया जाएगा। अस्पताल के बनने पर बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और समीपवर्ती क्षेत्र के लगभग 90 लाख बीमितों तथा परिजनों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत ईएसआई अस्पताल में इलाज की सुविधा होगी। यह जमीन एचएसआईआईडीसी द्वारा द्वारा आवंटित की गई है। अस्पताल के निर्माण पर अनुमानित 70 करोड़ रुपये खर्चे का वहन कर्मचारी राज्य बीमा निगम नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर अस्पताल का क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं, शहर में बनने वाले पांच तलीय आबकारी एवं कराधान भवन राजेश पायलेट चौक के पास बनाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगराधीश रविंद्र यादव, तहसीलदार मनमोहन, आबकारी एवं कराधान अतिरिक्त आयुक्त रामेश्वर मेहरा, डीटीसी कमल नैन, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रियंका यादव, उप-निदेशक ईएसआई हेल्थ केयर डॉ केवल सिंह, डॉ धर्मबीर यादव, डॉ सुनील यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, जितेंद्र यादव, बलजीत यादव, सत्यदेव, यशवंत भारद्वाज व राजेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।