फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीएम ने श्रद्धांजलि देकर शहीद के परिवार दी 50 लाख रुपये की सहायता

सीएम ने श्रद्धांजलि देकर शहीद के परिवार दी 50 लाख रुपये की सहायता

Fri, 22 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने श्रद्धांजलि देकर शहीद के परिवार दी 50 लाख रुपये की सहायता

विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को जिले के गांव राजगढ़ पहुंचकर शहीद हरि सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी, बेटे और मां को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। यह राशि तीनों के खातों में डाल दी गई है। इसके अलावा शहीद की पत्नी को उचित सरकारी नौकरी दी जाएगी। शहीद के बेटे लक्ष्य का दुलारते सीएम ने कहा कि प्रदेश के रणबांकुरों ने जरूरत पड़ने पर सदैव देश की माटी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी है। हम इस पर गर्व करते हैं। जिस वीरता के साथ भारतीय सैनिक देश के दुश्मनों का सामना कर रहे हैं, उसी भावना के साथ पूरा देश सैनिकों के इस जज्बे को सलाम कर रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा है कि कश्मीर घाटी में हो रही पत्थरबाजी का उन्होंने भी सामना किया है। मुश्किल हालत में अपनी जान बचाकर वहां से निकले थे, लेकिन अब जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे इसका रास्ता निकाले। उन्होंने कहा कि शहीद हरि सिंह और फरीदाबाद के अटाली निवासी जवान संदीप की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। 50 लाख की सहायता राशि में से साढे़ 17 लाख शहीद की पत्नी, साढे़ 17 लाख उनके पुत्र और 15 लाख रुपये शहीद की मां के खाते में डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रीनगर के पुलवामा के पिगलीना नामक स्थान पर सेना के आपरेशन में जिले का जांबाज हरि सिंह शहीद हो गए थे। शहीद के परिवार में माता पिस्ता देवी, पत्नी राधा बाई और 10 माह का बेटा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे में लिपटकर आने का वीडियो हो रहा वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव राजगढ़ निवासी शहीद हरि सिंह ने शहादत से पूर्व अपने दोस्तों को दो वीडियो भेजे थे। इसमें वह देशभक्ति का गीत गाने के साथ ही पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराने या फिर शहीद होकर तिरंगे में लिपट कर आने की बात कह रहा है। शहीद का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। बुधवार को जिलेभर के युवाओं में शहीद हरि सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बर्फीली पहाड़ियों के बीच खड़ा होकर देशभक्ति के गीत गा रहा है। दूसरे वीडियो में वह अपने दोस्तों को पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराने या फिर तिरंगा में लिपटकर घर लौटने की बात कह रहा है। गांव राजगढ़ निवासी पंच दिनेश कुमार ने बताया कि उसका भाई भी शहीद हरि सिंह के साथ तैनात था। वहीं पर वीडियो बनाने के बाद उसके पास भेजा गया था। शहीद का वीडियो देखने से दिल में न केवल देशभक्ति का भावना पैदा होती है बल्कि देश के प्रति जोश भी बढ़ता है। उसने शहादत से करीब पांच घंटे पहले अपनी पत्नी को भी फोन कर आतंकियों का खात्मा कर घर लौटने की बात कहीं थी।



पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री
शहीद के गांव से मुख्यमंत्री शहर में स्थित भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर के आवास पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि साहबी नदी की तरह प्रदेश के 50 स्थानों पर झील और तालाब बनाकर ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साहबी नदी में बरसात का पानी भरने से आसपास के क्षेत्र में जल स्तर ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तथा 60 व 70 से अधिक की सीटें आएंगी। इस अवसर पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, विधायक टेकचंद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, राजेंद्र पटेल, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसपी राहुल शर्मा, एसडीएम जितेद्र व तहसीलदार मनमोहन सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed