{"_id":"5ad103774f1c1b5c098b46b2","slug":"181523647351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
बावल।
बावल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी मुख्य अतिथि थे। चुनाव अधिकारी सुमेर सिंह ढिल्लो, सहायक अधिकारी दीपक रोहिल्ला ने पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। ज्ञान सिंह ने प्रधान, राजेश कौशिक ने उप प्रधान, राकेश मीणा ने सचिव, प्रवीण यादव ने सहसचिव और धर्मवीर सोनी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम में बावल एसडीजेएम कविता यादव भी विशेष रूप से मौजूद थीं। उन्होंने चुने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सभी लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं लेकिन इसके पीछे हमारी मंशा यह होनी चाहिए कि सभी लोगों को त्वरित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि हमें पुरानी परिपाटी में बदलाव लाकर अच्छे से कार्य कर हर व्यक्ति को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इसके लिए सहयोग देना होगा। एसडीजेएम कविता यादव ने पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर आमजन को न्याय दिलाने में बेहतर ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव, मोनिका यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी सुंदरपाल, राजेंद्र सिंह, सिंहराम, अर्जुन सिंह, विरेंद्र, राहुल तिवाड़ी, नसीम खान, रामकिशन शर्मा, नवल सिंह जागूं, विवेक तंवर, राजेंद्र सिंह, रूपचंद एडवोकेट मौजूद रहे।