{"_id":"5ab69eff4f1c1b00768b77c0","slug":"181521917695-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों ने धरना देकर की सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों ने धरना देकर की सांकेतिक भूख हड़ताल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंचों ने धरना देकर की सांकेतिक भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
डीसी की कार्यप्रणाली से नाराज और ई-पंचायत के विरोध में सरपंचों, ग्राम सचिवों के अनिश्चितकालीन धरने में शनिवार को चार सरपंचों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार को सरपंचों ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल करने वालों में झाबुआ के सरपंच भीम सिंह, बालियर खुर्द के सरपंच सूरत सिंह, नांगल शाहबाजपुर के सरपंच बालमुकुंद और धवाना के सरपंच बीर सिंह शामिल थे। धरने के अध्यक्षता सरपंच कृष्ण देव द्वारा की जा रही है। धरनास्थल पर रेवाड़ी जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट चरण सिंह ने कहा कि सरकार तानाशाही करना चाहती है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को ना केवल श्रीभगवान ग्राम सचिव को बहाल करना चाहिए बल्कि ई-पंचायत को भी खत्म करना चाहिए। जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेगी सरपंचों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल की शुरूआत हो चुकी है। सरकार को अपने अधिकारियों पर लगाम कसनी चाहिए। सरपंच गांव का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे उपायुक्त द्वारा बेइज्जत कर दिया जाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह था मामला
ई-पंचायत के विरोध में वीरवार को प्रदेश स्तर पर सरपंचों द्वारा ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। इसमें सरपंच उपायुक्त को ही ज्ञापन देना चाहते थे। डीसी ने सीटीएम को आंदोलनरत सरपंचों और ग्राम सचिवों का ज्ञापन लेने भेजा। सरपंचों ने नाराज होकर सीटीएम को लौटा दिया और ज्ञापन नहीं सौंपा। इसके बाद डीसी कार्यालय के सामने ही धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को जिला सचिवालय के समीप ही प्रतिबंधित स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।