{"_id":"5a89cd0b4f1c1b92268baf20","slug":"181518980363-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय आहार योजना के तहत चार जिलों में योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय आहार योजना के तहत चार जिलों में योजना शुरू
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रमिकों और गरीबों को 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन : नायब सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और अन्य सभी गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए अन्त्योदय आहार योजना शुरू की गई है। इसके तहत चार शहरों में 10 रुपये में थाली मुहैया कराई जाएगी। योजना के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर और हिसार का चयन किया गया है। ये जानकारी उन्होंने धारूहेड़ा में ज्योतिबाफुले पार्क के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही 23 अन्य स्थानों पर भी इसे शुरू किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि जहां श्रमिक अधिक हैं वहां दो-दो कैंटीन खुलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संस्कृति धरोहर को संजोए रखने जबकि कांग्रेस ने इसे जोड़ने की बजाए तोड़ने का कार्य किया है। गीता जयंती महोत्सव मनाकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया जबकि विपक्ष इसपर टिप्पणी करने से बाज नही आया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जब विदेश जाते है। तब वहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गीता भेंट करते है। ताकि हमारी संस्कृति धरोहर का प्रचार हो। राज्य में 20 किलोमीटर की परिधि में कॉलेज खोले जा रहे है। इस दौरान उन्होंने इस पार्क के लिए छह लाख रुपये देेने की घोषणा भी की। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि स्थानीय उद्योगों में यहां के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया गया। इस मौके पर जिला भाजपा योगेन्द्र पालीवाल, श्रम बोर्ड के अध्यक्ष रमेश बल्हारा, हज कमेटी हरियाणा के अध्यक्ष औरंगजेब, गुरुग्राम निगरानी कमेटी संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द यादव, जिला महामंत्री अमित यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, किसान मोर्चा के रामपाल यादव, सैनी समाज के दिलबाग सैनी, चेतराम सैनी, मनोज सैनी, उमेश सैनी, लाल सिंह सैनी, रतनसिंह, सुमेर शिखर चन्द, कंवर सिंह, जांगिड़ समाज के प्रधान महेंद्र आदि मौजूद थे।