फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बृजमोहन और सत्यव्रत को मिला

ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बृजमोहन और सत्यव्रत को मिला

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बृजमोहन और सत्यव्रत को मिला
ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बृजमोहन और सत्यव्रत को मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आल इंडिया ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता के पुरस्कारों से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को नवाजा गया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के करीब 120 चित्रकारों ने अपनी कलाकृतियां भेजीं थीं। इनमें सत्यव्रत कोलकाता और बृजमोहन खुशवाहा ग्वालियर प्रथम, अनुभा गुप्ता पंचकूला, अमित खुशवाह वाराणसी को द्वितीय जबकि दीपक शर्मा रेवाड़ी, सर्वदीप सिंह गुरदासपुर पंजाब, टीकम खंडप्पा जोधपुर, मौर्या वाराणसी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
नटराज आर्ट जोन के तत्वावधान में स्थानीय सरकुलर रोड स्थित वृंदा रेजीडेंसी में विनोद शर्मा और समाजसेवी एमपी गोयल के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मीनू मुंजाल पंचकूला, डॉ. रेखारानी शर्मा गोरखपुर, बिजेंद्र रोंहतक, लता सिंगला फरीदाबाद, शालू शर्मा अजमेर, युवराज महाराष्ट्र, जसमेर सोनीपत, रजनी श्रीवास्तव लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

नटराज आर्ट जोन के उपप्रधान दिनेश कपूर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के चित्रकारों की कलाकृतियों में कन्या भ्रूण हत्या, नारी की दुर्दशा एवं नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश, लुप्त होती भारतीय संस्कृति का संदेश भी दिया गया। लाइव कार्यशाला में जाने-माने चित्रकार संतोष साहनी व अनस सुलतान मेरठ, पवित्रा चौधरी बागवत, बिजेंद्र जांगडा, सतीश राजोतिया, संदप राव, अमन यादव, रुचि शर्मा रेवाड़ी, पवन पागल पलवल, दलबीर झज्जर, रजनी नजफगढ़, नवीन हिसार ने अपनी जीवंत चित्रकारी का मनमोहक प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मुकेश कापड़ीवास, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राजीव विग, छतर सिंह वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। चित्रकार अमन यादव ने मुख्य अतिथि का चित्र बनाकर भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेें डॉ. आत्म प्रकाश, डॉ. पूनम यादव, भारत ज्वैलर्स, तुषार सिग्नेचर ग्लोबल, पवन कुमार, अमित शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed