फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   180 research papers were presented in the conference.

Rewari News: सम्मेलन में 180 शोध पत्र किए प्रस्तुत

Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
180 research papers were presented in the conference.
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचे प्रोफेसर व विद्यार्थी। स्रो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग की तरफ से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार और उसकी सीमाएं विषय पर राष्ट्रीय विधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने की और कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर देविंदर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. कविता ढुल तथा मुख्य वक्ता प्रो. भारत रहे। राष्ट्रीय विधि सम्मेलन का मंच संचालन सचिव डॉ. कुसुम यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. हेमंत कुमार यादव ने सम्मेलन के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के संचालक प्रोफेसर तेज सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, संसाधन व्यक्तियों तथा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में देश से गुणवत्तापूर्ण 180 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में सारगर्भित विवेचना के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे, भारतीय संविधान के विकसित होते परिदृश्य में एक समयोचित एवं बौद्धिक रूप से महत्वपूर्ण पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामूहिक उत्तरदायित्व के मध्य संतुलन पर गहन विमर्श किया गया। विचार-विमर्श में यह बात प्रमुख रूप से उभरकर आई कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को तकनीकी प्रगति के साथ विकसित होना चाहिए लेकिन उसे संवैधानिक मूल्यों से विमुख नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed