फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 thousand rupees recovered from medical store operator by pretending to be CM flying

Rewari News: सीएम फ्लाइंग बताकर मेडिकल स्टोर संचालक से वसूले 18 हजार रुपये

Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
18 thousand rupees recovered from medical store operator by pretending to be CM flying
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली (रेवाड़ी)। नया गांव में नकली सीएम फ्लाइंग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से 18 हजार रुपये वसूल लिए। कोसली पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बचीनी निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसने रेवाड़ी के नया गांव में मेडिकल स्टोर खोला है। 12 अगस्त को उसकी दुकान के आगे दो गाड़ी रुकी जिसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं सवार थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे सीएम फ्लाइंग एनआरएक्स टीम से हैं। उनको शिकायत मिली है कि वह नशीली दवाइयां बेचता है। नकली सीएम फ्लाइंग टीम ने मेडिकल स्टोर की दवाओं का बिल और दवाओं की जांच की। मेडिकल स्टोर संचालक से कहा कि वह दुकान में नशे की दवा बेचता है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दुकान को सील किया जाएगा। नकली टीम ने दुकानदार से 18 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में पता लगा कि झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed