फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1786 vehicles were checked, 59 deducted challans and 6 impounded

1786 वाहनों की हुई जांच, 59 के काटे चालान और 6 को किया इंपाउंड

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1786 vehicles were checked, 59 deducted challans and 6 impounded
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी ने चेकिंग पार्टियां बनाकर और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 1786 वाहनों की जांच हुई। जिसमें 59 वाहनों के चालान काटे गए और 6 को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक महोदय ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के तहत कुल 201 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया और 110 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए। चेकिंग के दौरान 1786 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 59 वाहनों के चालान काटे गए और 6 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभियान के दौरान ही थाना माडल टाउन, सीआईए रेवाड़ी व थाना कसौला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कुल 41 बोतल 3 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 640 रुपये रुपये बरामद किए। इसी प्रकार थाना थाना कसौला पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 520 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसी कड़ी में थाना रामपुरा व थाना जाटूसाना पुलिस ने अगल-अलग मामलों के दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed