फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1784 affidavits of lawyers received, voting will be held on December 15

Rewari News: वकीलों के 1784 शपथ पत्र मिले, 15 दिसंबर को होगा मतदान

Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
1784 affidavits of lawyers received, voting will be held on December 15
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदाता सूची बनाने का कार्य जोरों पर है। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से वार्षिक चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत 31 अक्तूबर की जगह 3 नवंबर तक शपथ पत्र जमा करने का मौका अधिवक्ताओं को दिया गया था। ऐसे में कुल 1784 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ पत्र दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और अंतिम रूप से मतदाता सूची बार काउंसिल को भेजी जाएगी। इसके बाद 15 दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे। शपथ पत्र लेने वाले एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी अधिवक्ता साथियों के शपथ पत्र शुक्रवार को देर शाम तक प्राप्त कर लिए गए। अब अंतिम रूप से मतदाता सूची तैयार कर बार काउंसिल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed