फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1760 farmers have not been found for 6 years due to tubewell connection, condition of five star motor became hindrance.

6 साल से 1760 किसान को नहीं मिले ट्यूबवेल कनेक्शन, फाइव स्टार मोटर की शर्त बनी बाधा

Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
1760 farmers have not been found for 6 years due to tubewell connection, condition of five star motor became hindrance.
सीटीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/खोल। दिन-रात मेहनत कर देश के लिए अन्न पैदा करने वाला किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए ही चक्कर काटता रहे तो सिस्टम की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है। जिले में 2014 से करीब 1760 किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन फाइव स्टार की शर्त की बाधा के चलते किसान कनेक्शन लेने से वंचित रह गए हैं। निगम की माने तो 25 दिन के लिए फाइव स्टार मोटर आवेदन के लिए पोर्टल खुला था, जिसमें जिले के महज 86 किसान ही आवेदन कर पाये। ऐसे में सवाल है कि क्या किसानों को बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकार व सिस्टम के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं, जिससे किसानों को तत्काल कनेक्शन मिल सके। किसान बीते सालों में प्रशासन से लेकर सरकारों के सामने भी समाधान की मांग करते आए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है। बता दें कि जिला में कुल 1760 लंबित कनेक्शन में से अकेले कोसली क्षेत्र में 800 से अधिक किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ज्यादा बिजली बिल न आए इसलिए फाइव स्टार मोटर की शर्त
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि किसान देशी मोटर लगा लेते हैं, इसके चलते बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है। कृषि क्षेत्र के लिए बिजली सस्ती है, ऐसे में सरकार को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। इसके लिए ही किसानों के लिए फाइव स्टार मोटर की शर्त लगाई गई है। निगम अधिकारियों की माने तो अब सरकार की ओर से फाइव स्टार मोटर पर सब्सिडी भी दी जा रही है, ऐसे में देसी व स्टार मोटर की कीमत बराबर पड़ती है, ऐसे में किसानों को फाइव स्टार मोटर की खरीद करनी चाहिए। अब दोबारा पोर्टल कब खुलेगा इसका जवाब निगम अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को खोल क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन
खोल क्षेत्र के गांव जैनाबाद, सीहा, लुहाना, धवाना, मूंदी और निमोठ के किसानों ने ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर सोमवार को बुड़ौली पावर हाउस के सामने प्रदर्शन करते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद जिला उपायुक्त रेवाड़ी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कनेक्शन जल्द से जल्द दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैनाबाद निवासी किसान महाबीर सिंह, राज सिंह खोला, राजबीर सिंह, लीलूराम, यतेंद्र सिंह खोला, जसराम, कृष्ण कुमार, शंकर सिंह ढाणी ठेठरबाढ, रोहतास सिंह, सरजीत चौहान मूंदी, रामकंवार मूंदी, शिवचन्द, हरीश कुमार व मीनू ढाणी ठेठरबाढ सहित अन्य किसानों ने बताया कि वर्ष 2018 में किसानों ने सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बुड़ौली सब डिविजन में 200 से अधिक किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है।

फाइव स्टार मोटर के लिए नहीं किया आवेदन: एक्सईएन
निगम के एसई के छुट्टी पर होने के चलते कोसली डिवीजन के एक्सईएन विजयपाल यादव ने बताया कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए योजना बनाई जाती है। वर्तमान में उन किसानों को कनेक्शन दिये जा रहे हैं, जिन्होंने 2018 तक आवेदन किया था। तत्काल कनेक्शन की योजना में लोग फाइव स्टोर मोटर के लिए आवेदन कर सकते हैं। विजयपाल यादव ने बताया कि बीते दिनों 25 दिन के लिए पोर्टल खुला था, लेकिन इस दौरान महज 86 किसानों ने ही मोटर के लिए पोर्टल पर आवेदन किया। 86 में से अकेले कोसली डिवीजन में 30 से अधिक कनेक्शन किये जा चुके हैं। अब दोबारा पोर्टल खुलने पर किसानों को फाइव स्टार मोटर के लिए आवेदन करना चाहिए। पोर्टल कब खुलेगा इसकेे बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed