फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सर्दी

सर्दी

Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सर्दी

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बुधवार को जिला में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया जिसकी वजह से दिनभर ठंड का असर बना रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है फिर भी दिनभर ठिठुरन का असर बना रहा। जिसकी वजह से सामान्य दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ने लगा है। न्यूनतम तापमान के एक डिग्री सेल्सियस पर आ जाने की वजह से बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2014 में भी आज के ही दिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
लगातार हो रही है तापमान में गिरावट
जिला में पिछले तीन दिनों से कोहरा छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को भी कोहरा छाया रहा लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले यह कम होने के कारण न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार को भी जिला का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान में सीधे ही 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से दिनभर ठंड का असर कायम रहा।
विज्ञापन

जनजीवन रहा प्रभावित
न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक गिरावट की वजह से रात से ही कड़ाके की ठंड का असर बन रहा है। ठंड के साथ कोहरे का भी असर बढ़ने की वजह से सामान्य जनजीवन पर भी इसका काफी अधिक असर देखने को मिल रहा है। लोग मॉर्निंग वॉक सड़क की बजाय पार्कों में ही जाने लग रहे हैं तथा सुबह के समय पार्कों में भी मौजूदगी बेहद कम रहने लगी है। ठंड के कारण दोपहर के समय पार्कों में धूप सेकने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed