फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दिव्यांग से अभय ने खरीदी सब्जी, कहा- सरकार आएगी तो देंगे 2500 रुपये पेंशन

दिव्यांग से अभय ने खरीदी सब्जी, कहा- सरकार आएगी तो देंगे 2500 रुपये पेंशन

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से अभय ने खरीदी सब्जी, कहा- सरकार आएगी तो देंगे 2500 रुपये पेंशन
दिव्यांग से अभय ने खरीदी सब्जी, कहा- सरकार आएगी तो देंगे 2500 रुपये पेंशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ रोड पर नांगल मूंदी तिराहे के समीप सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले जगत शर्मा हतप्रभ रह गए। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी आते समय उनकी दुकान पर रुके और सब्जी भी खरीदकर ले गए। इस मौके पर उन्होंने किसान की कुशलक्षेम भी पूछी। सब्जी विक्रेता जगत शर्मा निवासी मूंदी ने बताया कि अभय सिंह चौटाला ने उनसे न केवल सब्जी खरीदी बल्कि कुशलक्षेम भी पूछी। उन्होंने जगत शर्मा से कहा कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी और विकलांगों को इनेलो पार्टी 2500 रुपये पेंशन देगी। अभय सिंह चौटाला ने जगत से यह भी पूछा कि आप लोग सब्जियां कहां से लाते है। जगत ने बताया कि अपने खेतों में सब्जियां की बुवाई कर करते है। फसल की जानकारी, खेती की हालात व किन समस्याओं से किसानों को जूझना पड़ता है ये सब भी पूछा। सब्जी खरीदने के बाद वे रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed