फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   17 illegal colonies of rewari can be legal basic facilities will be available

Rewari News: रेवाड़ी की 17 अवैध कॉलोनियां हो सकती हैं वैध, मिल सकेंगी मूलभूत सुविधाएं

Thu, 30 Mar 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 illegal colonies of rewari can be legal basic facilities will be available
शहर की उत्तम नगर स्थित कॉलोनी जिसको किया जाना है वैध।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की 17 अवैध कॉलोनियों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को जल्द ही सरकारी वैधानिकता मिल सकती है। सरकार ने प्रदेश में बनी अवैध कॉलोनियों को वैद्य करने का निर्णय लिया है। सरकार की मंजूरी के बाद शहर की 17 कॉलोनियों की करीब 250 एकड़ जमीन जो अब शहरी क्षेत्र में शामिल है, पर बसी आबादी को शीघ्र नगर परिषद द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
शहरी क्षेत्र में 50 से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियां हैं, जिनमें लाखों की आबादी निवासी करती है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इन अवैध कॉलोनियों में हजारों की संख्या में भवनों का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इन्हें हर समय ये खतरा रहता है कि न जाने किस दिन नगर निगम या डीटीपी की टीम उनकी कॉलोनी में पहुंच जाए और उनकी मेहनत की कमाई से बनाए भवनों को ध्वस्त कर दे।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से लंबे समय के बाद प्रदेशभर में कॉलोनियों को नियमित किया जाना है। जिला नगर योजनाकार विभाग के पास सरकार के आदेश आए थे कि जो भी कॉलोनियां नियमितीकरण की शर्तें को पूरा कर रही हैं उनके यहां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया जाए। इन कॉलोनियों के सभी नॉर्म्स पूरे कराए जाएं। नगर योजनाकार विभाग बीते करीब करीब छह माह से इसी काम में जुटा हुआ था। ड्रोन से इन कॉलोनियों का सर्वे करने के साथ ही अन्य जानकारियां भी जुटाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व की घोषणा
नगर निकायों के पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि जल्द ही नियमों पर खरा उतरने वाली कालोनियों को नियमित किया जाएगा। ताकि वहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इसके बाद से ही लोगों में उम्मीद है कि जल्द ही उनकी कालोनी को नियमित कर दिया जाएगा।
नगर योजनाकार विभाग ने तैयार किया था खाका
नगर परिषद के हाउस में प्रस्ताव पास करने के बाद सरकार के पास भेजा गया था। इससे पूर्व नगर योजनाकार विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया था। शहरी क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, यही कारण है कि यहां भूमि के दाम के साथ शहरी क्षेत्र का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नित नई कॉलोनियां बस रही हैं, हालांकि ये कॉलोनियां अवैध हैं। प्रतिबंध के बावजूद अवैध कालोनियों की संख्या बढ़ रही है।
यह कॉलोनियों हो सकती हैं वैध
शहर की जो कॉलानियां वैध हो सकती हैं उनमें ठठेरा कॉलेनी गोकलगढ़, बुध विहार, बालाजी मार्केट, बालाजी मार्केट पार्ट-2, उदयनगर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, सजन कॉलोनी, गोकुलधाम कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी कुतुबपुर, खातीवाला कॉलोनी, विजयनगर पार्ट वन, शिव नगर पार्ट 3, राम विहार कॉलोनी, राव तुलाराम विहार फेस वन, शास्त्री नगर, सजन सोसाइटी व लक्ष्मी नगर कॉलोनी शामिल हैं।
शहर की विभिन्न कॉलोनियों को नियमित किया जाना है। नगर परिषद की ओर से इन कॉलोनियों का प्रस्ताव कर भेजा गया है। अब सरकार को देखना है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।

सरकार की ओर प्रदेशभर से नियमित की जाने वाली कालोनियों की सूची मांगी गई थी। रेवाड़ी से भी कालोनियों की सूची भेज दी गई है। कॉलोनियां सरकार के नियमों पर खरा उतरती हैं तो उनको नियमित किया जाएगा।
-सुभिता ढाका, नगरायुक्त रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed