फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   166 play schools will get basic infrastructure

एडीसी ने कुपोषण मुक्त अभियान के तहत अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
166 play schools will get basic infrastructure
रेवाड़ी। एडीसी आशिमा सांगवान ने कहा कि जिले में जो 166 प्ले स्कूल बनाए जा रहे हैं। उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिन विभागों ने अपना कार्य पूरा नहीं किया है उन्हें निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में इस समय केवल 20 बच्चे कुपोषित हैं, जिनकी निरंतर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी प्रदान कराया जा रहा है। एडीसी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा के साथ पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा को लेकर आयोजित वीसी में जानकारी दे रही थीं। उन्होंने वीसी के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना न केवल प्रशासनिक बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेवारी भी है, सभी मिलकर रेवाड़ी को कुपोषण मुक्त बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए जिन अधिकारियों को इन बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की जिम्मेवारी दी गई है वे अपनी डयूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए इन्हें कुपोषण से मुक्त करें। उन्होंने कहा कि संबंधित सीडीपीओ अपने एरिया में बच्चों की देखभाल से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला के 6 वर्ष तक के बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य पूर्ण
एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा जिले के 166 प्ले स्कूलों में पानी, शौचालय, बिजली, रसोई घर सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत कार्यवाही करते हुए अपने-अपने कार्य पूरे करवाएं। बच्चों के साथ-साथ माताओं को भी संतुलित व पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक करें ताकि बच्चें भी स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि जिले में 6 वर्ष तक के बच्चों के आधार अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर सीएमजीजीए अमन वालिया, सीडीपीओ शालू यादव, प्ले स्कूल कॉर्डिनेटर संदीप कुमार, महात्मा गांधी फेलोशिप से सुनील कुमार तथा डॉ मिनाक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed