फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   163 bottles of liquor recovered from Ashram Express

Rewari News: आश्रम एक्सप्रेस से बरामद की 163 बोतल शराब

Sun, 27 Aug 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
163 bottles of liquor recovered from Ashram Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जीआरपी व आरपीएफ ने दिल्ली से अहमदाबाद जा रही आश्रम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
स्टेशन पर जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आश्रम एक्सप्रेस के ठहराव होने पर डिब्बों में चेकिंग शुरू की, तो एक कोच के शौचालय के पास दो बैग लावारिस हालत में मिले। जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों बैगों के बारे में यात्रियों से पूछताछ की, परंतु किसी भी यात्री ने बैग पर अपना होने का दावा नहीं किया। टीम ने दोनों बैग ट्रेन से उतारकर उनकी तलाशी ली, तो दोनों बैगों में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थी। दोनों बैग से 163 बोतल शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि दोनों बैगों के लावारिस पड़े होने की सूचना किसी जागरूक यात्री ने ही पुलिस को दी थी। इसके बाद जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आश्रम एक्सप्रेस से पूर्व में भी भारी मात्रा में शराब पकड़ी जा चुकी है। गुजरात में शराबबंदी के कारण दाम महंगे होने के कारण रेल यात्री शराब ले जाने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed