फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नपा टीम ने धारूहेड़ा में हटवाए अवैध कब्जे, विरोध

नपा टीम ने धारूहेड़ा में हटवाए अवैध कब्जे, विरोध

Sat, 18 May 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नपा टीम ने धारूहेड़ा में हटवाए अवैध कब्जे, विरोध
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 15 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला आजाद नगर में शुक्रवार को नपा टीम ने जेसीबी की सहायता से पक्के कब्जों को हटाया। टीम की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस फोर्स के बीच लोगों का विरोध काम नहीं आया।
विज्ञापन

नपा सचिव विनय कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला आजाद नगर में पिछले महीने ही अतिक्रमण हटाया था और लोगों को खुद हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर यहां अभियान चलाया गया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा तय सीमा से बाहर रखें सामान को भी हटवाया। वहीं घरों के बाहर बने पक्के अतिक्रमण को भी तोड़ा गया। इस दौरान कई जगह दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनका विरोध दबकर रह गया। टीम की और से पक्का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखकर लोग खुद ही अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने लग गए। अतिक्रमण हटने से गलियां खुली-खुली नजर आने लगी। कुछ दिन पहले भी हटाया गया था अतिक्रमण पिछले माह में यहां पर नपा टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और लोगों को खुद हटाने की चेतावनी देने के बाद बाकी घरों को छोड़ दिया गया, लेकिन अतिक्रमण न हटाने की शिकायत पहुंचने के बाद विभाग के अधिकारियों ने आजाद नगर में उन सभी लोगों के घरों के बाहर से अतिक्रमण हटाया, जिन्होंने घरों के बाहर रैंप व नाले पर कब्जा किया हुआ था और नपा द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। शुक्रवार को जब नपा की टीम कब्जा हटाने पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

--
लगातार चलेगा अभियानअतिक्रमण हटाओ
अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां से भी शिकायत आएगी, वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वे अपनी दुकानों व घरों के बाहर से किए गए पक्के कब्जे को खुद हटा लें। ताकि लोगों को दिक्कत ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार-सचिव, नगरपालिका, धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed