फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बावल अनाज मंडी में अन्नदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

बावल अनाज मंडी में अन्नदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बावल अनाज मंडी में अन्नदाताओं को  मतदान के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
बावल। अनाज मंडी में शिक्षक राजेश कुमार की देखरेख में मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। जिसमें भारत के अन्न्दाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया । राजेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 मई को लोकसभा की वोटिंग में हिस्सा लेकर अपना कर्तव्य निभाएं। राजेश कुमार ने शनिवार को अनाज मंडी बावल में किसानों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक देश है। जिसमें एक - एक वोट का बहुत महत्व है। एक वोट सरकारें बनती भी हैं और गिरती भी हैं। उम्मीदवार एक वोट से हार या जीत सकता है। हर एक मतदाता का वोट बड़ा कीमती है। आप मत का प्रयोग अपने विवेक से करें। प्रत्याशियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। उनका रिकार्ड देखें। उनकी पार्टी के वादे और घोषणा पत्र के बारे में भी जानकारी लें। इसके बाद ही अपने वोट का उपयोग करें। वोट का उपयोग कर देश के निर्माण में अपना योगदान दें। देश के विकास में भागीदार बने। इस अवसर पर अमर सिंह पूर्व सरपंच झाबुआ, रामानंद नंबरदार, महावीर सिंह खिजुरी, बनवारी लाल दुल्हेड़ा आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शिवचरण जांगिड़, नरेंद्र सिंह, हुकम सिंह नंबरदार झाबुआ, छोटू राम, धर्मपाल खिजुरी, सत्यवीर झाबुआ, कालूराम, रामचंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed