फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नियम-134ए : 23 को मुख्यालय से अलॉट किए जाएंगे स्कूल

नियम-134ए : 23 को मुख्यालय से अलॉट किए जाएंगे स्कूल

Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नियम-134ए : 23 को मुख्यालय से अलॉट किए जाएंगे स्कूल

विज्ञापन
रेवाड़ी। नियम-134ए के तहत दाखिला लेने के इच्छुक बच्चों का इंतजार तीन दिन के लिए बढ़ गया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट 23 अप्रैल को जारी की जाएगी। आवेदकों के मोबाइल पर स्कूल अॅलाटमेंट का मैसेज आएगा।
नियम-134ए के तहत आवेदन करने वालों को शनिवार को भी स्कूल अलॉटमेंट नहीं हुआ। 14 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को स्कूल अॅलाटमेंट किया जाना था। शिक्षा विभाग ने 19 अप्रैल को स्कूूल अलॉटमेंट करने का एलान किया था। 19 को अभिभावक दिन भर इंतजार करते रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवेदकों के मोबाइल पर ही मैसेज आएंगे। अभिभावक 19 के बाद 20 अप्रैल को भी इंतजार करते रहे। अब शिक्षा विभाग ने एलान किया कि स्कूल अलॉटमेंट 23 अप्रैल को किया जाएगा। नियम-134ए के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा तक के लिए 1926 बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें 761 बच्चे फेल हो गए। इस सूची में कुल 1165 ने यह परीक्षा पास की। कक्षा 9 से 12 तक में कुल 331 ने परीक्षा दी। जिसमें 183 बच्चे पास और 148 बच्चे फेल घोषित किए गए। परीक्षा में पास होने के लिए 55 प्रतिशत अंकों की शर्त तय की गई थी। अंकों के अनुसार स्कूल अॅलाट किए जाएंगे। हर एक आवेदक से उसकी पांच चॉइस मांगी गई थी। सबसे अधिक अंक वाले आवेदक को उसकी पहली चॉइस के अनुसार दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय से लेटर आया है। जिसमें स्कूल अलॉटमेंट के लिए 23 अप्रैल बताई है। अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल के बारे में मैसेज आएगा। अगर किसी के पास मैसेज नहीं आए तो शिक्षा विभाग आकर जानकारी ले सकेगा। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके फलसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed