{"_id":"5c798cf8bdec224bf1021097","slug":"161551469816-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में पुलिसकर्मी का नकदी से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में पुलिसकर्मी का नकदी से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में पुलिसकर्मी का पर्स उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पटौदी रोड पर बस से घर जा रहे राजस्थान पुलिस के एक जवान का पर्स चोरी हो गया। गांव काकोडिया के समीप पहुंचने पर चोरी के बारे में पता लगा। पुलिस द्वारा बस में तलाशी भी ली गई, लेकिन पर्स के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के गांव नानू कलां निवासी अजीत सिंह राजस्थान पुलिस में कार्यरत है। वर्तमान में बीकानेर स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल में तैनात है। वीरवार को बेटी के साथ रेवाड़ी से गांव जा रहे थे। रेवाड़ी से पटौदी जा रही एक निजी बस में सवार हो गए। गांव काकोडिया के निकट किराया देने के लिए पर्स देखा तो गायब मिला। गांव चिल्हड़ बस पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को बस में पर्स चोरी होने की सूचना दी। नाका पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस और यात्रियों की तलाशी भी ली, परंतु पर्स का पता नहीं लगा। पर्स में करीब दस हजार रुपये की नकदी, पुलिस का पहचान पत्र, एटीएम व अन्य जरूरी कागजात बताए गए।