{"_id":"5a3bf7d04f1c1b9f678c2ca3","slug":"161513879504-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सरकारी विभागों में लगेंगे 25 हजार अप्रेंटिस : मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सरकारी विभागों में लगेंगे 25 हजार अप्रेंटिस : मीणा
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी विभागों में लगेंगे 25 हजार अप्रेंटिस : मीणा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि कौशल प्राप्त युवाओं की बहुत डिमांड है। शीघ्र ही प्रदेश के सरकारी विभागों में 25000 अप्रेंटिस लगेंगे। इन्हें डीसी रेट का 70 से 90 प्रतिशत तक मानदेय भी दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिलेगा। मीणा वीरवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के पीछे नहीं दौड़े बल्कि खुद रोजगार देने की सोचें। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और पूरी लगन के साथ इस पर काम करें। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। इस तरह के मेले लगते रहने चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए कंपनियों के गेट पर खड़े नहीं रहना पड़ा। आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में इस प्रकार के मेले लगने से बच्चों को लाभ मिलता है। उन्हें रोजगार की तलाश में इधर-उधर भी नहीं भटकना पड़ता जिससे उनके धन व समय की बचत होती है।
21 कंपनियों ने किया 859 बेरोजगारों का चयन
मेले में प्रदेश से आईटीआई पास युवक आए। यहां देशभर की करीब 21 कंपनियों के प्रतिनिधि आए। वीरवार को 2607 युवकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 859 युवकों का चयन किया गया। इससे पूर्व कॉलेज की ओर से रोजगार मेले में आए प्रत्येक बच्चे को फल के पौधे दिए गए। प्रिंसिपल सुनील यादव ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।