फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ब्रह्मगढ़ परिसर में सभा के

ब्रह्मगढ़ परिसर में सभा के

Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मगढ़ परिसर में सभा के
परिचय सम्मेलन की तैयार पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में सभा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सभा प्रधान रामशरण मुदगिल की अध्यक्षता में हुई। यहां सदस्यों को बताया कि 7 जनवरी को ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन के प्रचार कार्य संबंधी चर्चा की। इसके लिए अलवर, राजगढ़, बावल, कनीना, बहरोड़, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, झज्जर, रोहतक, गोहाना, सोनीपत एवं गन्नोर की ब्राह्मण सभाओं के पदाधिकारियों को आयोजन में आने का निमंत्रण देकर विवाह योग्य युवाओं के बायोडाटा एकत्रित करके पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन के कार्यो को पूरा करने के लिए सभा के प्रबंधक हेमंत

भारद्वाज के नेतृत्व में कर रहे है। महासचिव लक्ष्मण स्वरूप कौशिक ने बताया कि सभा की ओर से प्रकाशित विप्र ज्योति पत्रिका का दूसरा संकरण शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा। बैठक में कॉलिजियम सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, ठाकरदत्त वशिष्ठ, प्रबंधक हेमंत भारद्वाज ने समाज के लोगों से सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर उपप्रधान प्रेम कौशिक, सहसचिव रामदत्त भारद्वाज, कोषाध्यक्ष जयकुमार कौशिक, मधुसुदन शर्मा, युवा प्रधान कपीश शर्मा, दीपा भारद्वाज, सरोज भारद्वाज, एडवोकेट नीलम वशिष्ठ, पुष्पा मुदगिल, सावित्री देवी, जयमाला कौशिक, नरेश वशिष्ठ, हरिओम शर्मा, अशोक कुमार, सुभाष भारद्वाज, मनोज वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, निशांत भारद्वाज, हिमांशु पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed