फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अनुसूचित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मत्स्य पालन प्रशिक्षण

अनुसूचित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मत्स्य पालन प्रशिक्षण

Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मत्स्य पालन प्रशिक्षण
रेवाड़ी। मत्स्य पालन विभाग रेवाडी द्वारा अनुसूचित जाति के बेरोजगार व्यक्तियों को योजना स्कीम फॉर द वेलफेयर ऑफ शेडयूल कास्ट फैमिलीज इन फिशरीज के अंतर्गत 10 दिनों का मत्स्य प्रशिक्षण के लिए 10 जून तक प्रार्थी अपना प्रार्थना पत्र जिला मत्स्य अधिकारी रेवाड़ी के कार्यालय में और मत्स्य अधिकारी जाटूसाना के कार्यालय में सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दे सकता है।
विज्ञापन

जिला मत्स्य अधिकारी मधुकर वशिष्ठ ने बताया कि प्रार्थी का चुनाव उप-निदेशक मत्स्य गुरुग्राम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। प्रशिक्षण के दौरान 100 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता दिया जाएगा। 100 रुपये आने जाने का किराया भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए पट्टे पर लिए गए तालाबों पर वित्तीय सहायता प्रथम वर्ष पट्टा राशि पचास हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या वास्तविक पट्टा राशि का 50 प्रतिशत दोनों में से जो कम हो उसकी अधिकतम सीमा दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मछली मंडियों में सरकार द्वारा स्थापित दुकान एवं प्राइवेट दुकान किराये पर लेने के लिए मछली की थोक बिक्री के लिए दुकान किराये पर लेने के लिए किराये का 50 प्रतिशत की दर से या पांच हजार रुपये प्रतिमाह की दर से दोनो में से जो भी कम हो एवं मछली की परचून बिक्री के लिए दुकान किराये का पचास प्रतिशत की दर से या तीन हजार रुपये प्रतिमाह की दर से दोनों में से जो भी कम हो वो लाभार्थी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जाल खरीद पर अनुदान के अंतर्गत मत्स्य पालकों को 15 हजार रुपये की जाल खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है। अधिसूचित पानी में मछली पकड़ने के ठेके की स्वीकृत कुल बोली का 25 प्रतिशत और 4 लाख रुपये अधिकतम सीमा पर अनुदान दिया जाता है। मत्स्य पालकों को खाद्य खुराक पर अनुदान की राशि 60 प्रतिशत की दर से 90 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रदान किया जाएगा जिसकी अधिकतम सीमा एक लाख 80 हजार रुपये होगी। तालाब सुधार के लिए 30 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति से संबंधित आबादी वाले ग्राम पंचायतों की पंचायती भूमि का पंचायत से रेजुलेशन लेकर तालाब सुधार करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लघु एवं मध्य साइज की रंगीन मछलियों की बैकयार्ड हैचरी की इकाई पर अनुदान निजी जमीन पर लघु साइज की रंगीन मछलियों का बैकयार्ड हैचरी की इकाई स्थापित करने पर विभाग द्वारा पचास प्रतिशत की दर से 12 हजार 500 रुपये प्रति व्यक्ति को अनुदान दिया जाता है तथा मध्य साइज की रंगीन मछलियों की बैकयार्ड हैचरी की इकाई स्थापित करने पर 50 प्रतिशत की दर से एक लाख रुपये प्रति व्यक्ति को अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed