{"_id":"5ce833babdec2207843c044c","slug":"15587215161-rewari-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल रोड पर सीवर के गंदे पानी की निकासी के लिए विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल रोड पर सीवर के गंदे पानी की निकासी के लिए विरोध जताया
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीवर ओवरफ्लो होने से बावल रोड स्थित रीति आईकेयर अस्पताल के मुख्य रास्ते में गंदा पानी भरने से नाराज लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए गंदे पानी की निकासी व सीवर की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की।
लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण उन्हें रास्ते से आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी गंदे पानी की निकासी के लिए किसी भी संबंधित अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय निवासी मामराज, राजबाला, हनुमान, अतुल, सोमदत, प्रतिभा, राजकुमार, संतोष, विष्णु व पवन ने कहा कि रास्ते में जमा गंदे पानी के कारण उनके घरों के आसपास मच्छर मक्खियां का प्रकोप बढ़ रहा है। जिस कारण मौसमी बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। बरसात के दिनों में हालात यहां और भी खराब हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि मुख्य रास्ते पर निजी अस्पताल व सरकारी दफ्तर होने से कर्मचारियों व मरीजों का भी सारे दिन आना जाना लगा रहता है। मरीजों को इलाज के लिए गंदे पानी में से निकलकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गंदे पानी में फिसलकर गिरने से कई लोगों को चोट लग चुकी है। महिलाओं ने बताया कि सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण हमें सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सुबह उठकर हमें इसी रास्ते से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए और अन्य घरेलू कामों के लिए जाना पड़ता है। कई बार तो वे फिसल कर नाले के गंदे पानी में गिर जाती हैं। जिसके चलते उनका यहां रहना भी दूभर हो गया है, लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। यह समस्या पिछले कई दिनों से इसी तरह से हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाए।