फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2014 में 3.70 लाख वोट लेने वाली इनेलो 9911 पर सिमटी

2014 में 3.70 लाख वोट लेने वाली इनेलो 9911 पर सिमटी

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
2014 में 3.70 लाख वोट लेने वाली इनेलो 9911 पर सिमटी
रेवाड़ी। ग्ररुग्राम लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में 3 लाख 70 हजार 58 वोट पाकर दूसरे नंबर रहने वाली इनेलो इस बार 9911 वोट पर ही सिमट गई। वहीं इनेलो से टूटकर बनी जजपा, आप से मिलकर लड़ने के बावजूद भी एक प्रतिशत वोट के आंकड़े से दूर रह गई। वहीं कांग्रेस 10 से 34 प्रतिशत वोट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल ने इस चुनाव में अपनी 27 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर खो दिया है। इस बार इनेलो को केवल 0.69 प्रतिशत वोट मिला। इसे संख्या में तबदील करें तो इनेलो महज 9911 वोट हासिल कर सकी। पिछले चुनाव में इनेलो को 3,70,058 वोट हासिल हुए थे। जजपा और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी का हाल भी ऐसा ही रहा। इन दलों के संयुक्त प्रत्याशी महबूब खान को कुल 8993 वोट मिले। यह कुल वोट का 0.62 प्रतिशत है।
विज्ञापन

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में बसपा के प्रत्याशी का वोट प्रतिशत इन दोनों से ज्यादा रहा। बसपा प्रत्याशी को 26576 वोट मिले। यह कुल वोट प्रतिशत का 1.85 प्रतिशत था। इनेलो, जजपा, आम आदमी पार्टी, बसपा, लोसुपा सभी पांच पार्टी मिलकर तीन प्रतिशत वोट ही हासिल कर सकी। बीते चुनाव में बसपा अकेले ही 4.92 प्रतिशत वोट मिल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को 24 प्रतिशत की बढ़त
इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरा है। गुरुग्राम लोकसभा पर पिछले चुनाव में कांग्रेस 10.12 प्रतिशत वोट पर रही थी। इस बार कांग्रेस 34.24 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल रही। कांग्रेस को सबसे अधिक वोट पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से मिले। यहां कांग्रेस को 1 लाख 8 हजार 324 वोट मिले। इस विधानसभा में भाजपा को 26466 वोट आए।

भाजपा के 12 प्रतिशत वोट बढ़े
पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत को को सर्वाधिक 48.82 फीसदी वोट मिल थे। इस बार राव इंद्रजीत को 61.22 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा के वोट में करीब 13 प्रतिशत को बढ़ोतरी रही। इस लोकसभा सीट पर यह अब तक का किसी भी पार्टी को मिला सबसे अधिक वोट प्रतिशत है।

जानिए 2019 में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले
प्रत्याशी ----------------पार्टी--------------कुल वोट मिले ------------------- वोट प्रतिशत
राव इंद्रजीत------------भाजपा-----------------881546------------------------61.22
कैप्टन अजय यादव---कांग्रेस------------------495290------------------------34.24
रईस खान-------------बसपा-लोसुपा------------26576-----------------------1.85
वीरेंद्र राणा------------ इनेलो --------------------9911-----------------------0.69
महमूद खान------- जजपा- आप---------------8993-------------------------0.62

यहां हुआ बंटाधार
पुन्हाना विधानसभा में इनेलो के वीरेंद्र राणा के केवल 213 वोट मिले। यहां जेजेपी के महमूद खान को 91 वोट ही हासिल हो सके। फिरोजपुर झिरका में इनेलो को 219 वोट तथा जजपा को 244 वोट आए। सोहना में इनेलो को 687 और जजपा को 673 वोट ही मिल सके। तीन विधानसभा के वोटों को इनेलो को केवल 1119 वोट आए। जजपा को इन तीन विधानसभा में 1008 वोट ही आ सके।

जिले की तीनों सीट पर इनेलो रही थी टक्कर में
अक्तूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा में कुल वोट 137714 वोट पड़े थे। जिसमें भाजपा के बनवारी लाल 72792 वोट लेकर विजेता बने। इस सीट पर
इनेलो के प्रत्याशी श्याम सुंदर इनेलो 35401 मिले थे। कोसली में कुल वोट 160941 में से बीजेपी के विक्रम ठेकेदार 63294 जीते थे। इनेलो प्रत्याशी जगदीश यादव को 52497 वोट मिले थे।

रेवाड़ी विधानसभा में कुल 153268 वोट में से 81103 वोट लेकर भाजपा के रणधीर कापड़ीवास जीते थे। इनेलो के सतीश यादव 35637 के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। इन तीन सीट पर इनेलो प्रत्याशियों ने 123535 वोट लिए थे। अब लोकसभा चुनाव में इनेलो के इन तीनों विधानसभा में 2677 वोट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed