फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नायब तहसीलदार की परीक्षा के लिए 6 जोनल आफिसर नियुक्त

नायब तहसीलदार की परीक्षा के लिए 6 जोनल आफिसर नियुक्त

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की परीक्षा के लिए 6 जोनल आफिसर नियुक्त
रेवाड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 मई को आयोजित होने वाली नायब तहसीलदार पद की लिखित परीक्षा के लिए छह जोनल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। सीटीएम रविंद्र यादव इस परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिले में 33 केंद्रों पर10296 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में रेवाड़ी जिले में 10 हजार 296 परीक्षार्थी नायब तहसीलदार की परीक्षा देंगे । इसके लिए 13 शिक्षण संस्थानों में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नायब तहसीलदार की परीक्षा 26 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे होगी। हर एक परीक्षा केंद्र में हर कमरे में 24 विद्यार्थी बैठेंगे। इस परीक्षा के लिए छ: जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद, उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सम्पदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ,सहायक श्रम आयुक्त को परीक्षा के लिए जोनल अधिकारी बनाया गया है। सीटीएम रविंद्र यादव परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर होंगे। परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल पर भी प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करेें। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एचपीएससी द्वारा जैमर की व्यवस्था भी की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें। परीक्षार्थी के पास सिर्फ अपना पैन, एडमिट कार्ड व आईडी प्रमाण पत्र ही होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां यहां बने केंद्र
अहीर कालेज में दो, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकुलर रोड़ में एक, जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जैन पब्लिक स्कूल में एक-एक, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में दो, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, केएलपी कॉलेज, माउंट लिट्राजी स्कूल, सूरज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ,सोमाणी इंस्टीटयूट , माताराज कौर इंजीनियरिंग कॉलेज ,सनग्लो इंटरनेशन स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन ,राज इंटरनेशन स्कूल ,कैंब्रिज स्कूल ,डोन बोस्को पब्लिक स्कूल ,ऋषि पब्लिक स्कूल जोनावास ,होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल ,महाराजा अग्रेसन पब्लिक स्कूल ,राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 ,आरपीएस पब्लिक स्कूल बालियर कलां ,सैनी पब्लिक स्कूल ,सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed