हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं, बारहवीं कक्षा के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रांगण में ग्राम पंचायत भाकली ने प्रतिभा प्रोत्साहन, सम्मान समारोह का आयोजन किया।
बारहवीं में कला संकाय में 476 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी वर्षा को जिला रेवाड़ी में पांचवा स्थान एवमं राजकीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने सम्मानित किया। दसवीं कक्षा में 487 अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं तनुज व हिमानी को जिले भर में छठा स्थान व राज्य भर में ग्यारहवां स्थान प्राप्त करने पर स्वागत जलूूस निकाला। यह स्वागत जलूस ग्राम भाकली,साल्हावास रोड़, मुख्य बाजार ,बस स्टैंड ,अनाज मंडी से होता हुआ विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ। भाकली सरपंच रुखसाना, हरिओम जांगड़ा, तेजप्रकाश मित्तल, प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा, स्टाफ सदस्यों ने 12वीं में मेरिट प्राप्त करने वाले 19 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। दसवीं में मेरिट प्राप्त करने वाले 28 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंच कर्ण सिंह, रामपत, कुलदीप, विक्रम, हंसराज, सतपाल, अशोक, गोपाल देव, प्रवक्ता उमा यादव, रामौतार, प्रहलाद सिंह, विक्रम सिंह, हरपाल, हरिश शर्मा, राजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, ईशा, खजान सिंह, सुभाष ,नवीन यादव सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।