{"_id":"67fd57a1dde068183709bfb5","slug":"155-lakhs-were-cheated-by-luring-to-earn-money-sitting-at-home-three-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-217937-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर ठगे 1.55 लाख, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर ठगे 1.55 लाख, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 1.55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर के मलहारगंज निवासी दलीप रजक, इंदौर की लक्ष्मीपुरी कॉलोनी निवासी राकेश परमार और वर्दावन कॉलोनी निवासी लोकेश दबे के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अभिनव ने शिकायत में बताया था कि 6 जनवरी को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे घर बैठे पैसे कमाने के बारे में बताया था। इसके बाद उसके पास एक लिंक भेजकर उसे व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। उसके यूपीआई नंबर पर गु्रप से जोडऩे के बाद 150 रुपये भेजे गए। उसे एक यूपीआई नंबर देकर एक हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। उसने एक हजार रुपये जमा करा दिए, जिसके बदले 1410 रुपये उसके खाते में आ गए। वह लालच में आ गया। इसके बाद उससे बार-बार पैसे जमा कराने को कहा गया। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में उसने 8 जनवरी तक 1.55 लाख रुपये बताए गए अलग अलग नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। जब उसने पैसे वापस लेने का प्रयास किया, तो उससे और राशि जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।
पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से मामले में संलिप्त तीन आरोपी दलीप रजक, राकेश परमार व लोकेश दबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दलीप रजक के खाते में ठगी की 65 हजार रुपये राशि ट्रांसफर हुई थी, जबकि आरोपी राकेश परमार व लोकेश दबे साइबर ठगों को कमिशन बेस पर बैंक खाते मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी दलीप रजक व राकेश परमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी लोकेश दबे को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।