फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी को मिले 29 परिचालक, शनिवार से 2

रेवाड़ी को मिले 29 परिचालक, शनिवार से 2

Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी को मिले 29 परिचालक, शनिवार से 2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। हाल ही में विभाग की ओर से की गई नियमित परिचालकों की भर्ती के तहत रेवाड़ी डिपो को 29 नए परिचालक मिले हैं। इनमें से 28 परिचालकों ने शनिवार से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है जिससे रोडवेज की व्यवस्था में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही रोडवेज के राजस्व में भी इजाफा होगा।
रेवाड़ी डिपो में फिलहाल 206 परिचालक कार्यरत हैं और 29 नए परिचालकों के आने से इनकी तादाद 235 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त 224 चालक हैं। ऐसे में अब नए परिचालकों के आने के बाद कर्मचारियों को आसानी से विश्राम दिया जा सकेगा और इससे बसों का संचालन भी प्रभावित नहीं होगा। अभी स्टाफ की कमी के चलते प्रतिदिन 20 से अधिक बसें डिपो में ही खड़ी रहती हैं और अब नए परिचालक आने के बाद इन बसों को भी ऑन रूट किया जा सकेगा। शनिवार को नए परिचालक मिलने के बाद 136 बसें ऑन रूट रही। नए परिचालकों को ज्यादा भीड़ वाले रूट में लगाया है। अधिकतर परिचालक महेंद्रगढ़, नारनौल, कोटकासिम, मीरपुर व पटौदी रूट पर लगाए गए है।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानियां होंगी कम
रेवाड़ी डिपो को नई बस मिलने बस के बाद जहां अब आठ घंटे ड्यूटी तय करने की वजह से सेवाएं प्रभावित हैं उसके बाद अब प्रभावित रूटों पर बस सेवाएं बहाल हो सकेगी। साथ ही इससे विभाग की कमाई में भी इजाफा होगा। विभाग ने दावा किया है कि नए परिचालकों मिलने के बाद विभाग की कमाई में भी इजाफा होगा। फिलहाल रोडवेज विभाग की कमाई प्रति किलोमीटर 25.15 रुपये है। नए परिचालकों मिलने के बाद रोडवेज की कमाई 28 से 29 प्रति किलोमीटर तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही नए परिचालक मिलने के बाद यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
डिपो को 29 नए परिचालक मिले हैं जिसमें 28 ने ट्रेनिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करके अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। नए परिचालक आने के बाद बस सेवाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
-बलवंत सिंह गोदारा महाप्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed