{"_id":"5b3a7a9c4f1c1b67578b463f","slug":"151530559132-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं---
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने समस्याएं सुनकर लिया फीड बैक
कैंप कार्यालय में बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें हर वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारें हर वर्ग के कल्याण को कटिबद्ध है। सरकारें अंत्योदय की भावना को बढ़ावा देकर विकास को मूर्त रूप देेने में लगी हैं। वह सोमवार को कोसली स्थित कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने उपरांत ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों की न केवल समस्याएं सुनीं बल्कि गांवों में हुए विकास कार्यों का फीड बैक भी लिया। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते 35 वर्ष बाद दक्षिणी हरियाणा के विभिन्न गांवों में सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया गया है। विधायक ने कहा कि वह कोसली विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील हैं, उनका प्रयास है कि सभी घोषणाएं जल्द से जल्द पूरी हों, और ग्रामीणों को उनका त्वरित लाभ मिल पाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा जाटूसाना में राजकीय कॉलेज को मंजूरी दिलाई गई है, साथ ही इसी सत्र से नए दाखिला प्रक्रिया की औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इतना ही नहीं कॉलेज के नए भवन के निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू कराने के लिए विभागीय कार्यवाही पूरी की जा रही हैं, जिनके पूरा होते ही नए भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से मिली समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।