फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहर में सुरक्षा हुई कड़ी

शहर में सुरक्षा हुई कड़ी

Fri, 13 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा हुई कड़ी
डॉ. आंबेडकर जयंती कल, सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सोशल मीडिया पर चले रहे बंद और दस अप्रैल को भारत बंद के विरोध में फिर से बंद के वायरल मैसेज के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर तमाम चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।
प्रदेश में दो अप्रैल को बंद के दौरान हुई हिंसा को देखकर अब 10 अप्रैल को बुलाए बंद और फिर से बंद के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को देखकर सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि सोशल मीडिया पर 25 अप्रैल के बंद का भी मैसेज वायरल हो रहा है। अब 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी है। इसके मद्देनजर किसी भी तरह का प्रशासन रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। हालांकि जयंती पर इस तरह के किसी भी बंद की संभावना नहीं है फिर भी सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को ध्यान में रखकर पुलिस ने पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ शहर के जिला सचिवालय के साथ मोती चौक, बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, रेलवे चौक, झज्जर चौक सहित तमाम बाजारों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सतपाल का कहना है कि आंबेडकर जयंती और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को देखकर पुलिस अलर्ट है। सभी जगह सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगाें को इस तरह के मैसेज की तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed