फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जींद रैली के लिए भाजपा ने घुटने टेके : सांसद सैनी

जींद रैली के लिए भाजपा ने घुटने टेके : सांसद सैनी

Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जींद रैली के लिए भाजपा ने घुटने टेके : सांसद सैनी
जींद रैली के लिए भाजपा ने घुटने टेके : सांसद सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली/रेवाड़ी।
जाट आरक्षण आंदोलन के दर्ज मुकदमे वापस लेकर भाजपा ने जींद रैली के लिए घुटने टेके। इसी कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली जींद में करा पाए। सैनी शनिवार को जुड्डी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संयोजक एवं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश के नेताओं ने सत्ता की भूख के लिए आरक्षण रूपी पौधा लगाया था। जिस जाति का जनसंख्या में जितना प्रतिशत है, उसी के हिसाब से आरक्षण में भागीदारी तय हो। इस व्यवस्था में सभी जातियां लाभ उठाएंगी। किसी एक ही जाति का वर्चस्व नहीं रहेगा। अब तक जारी भेदभाव पूर्ण व्यवस्था के कारण समय-समय पर पूरा देश आरक्षण की आग में जल उठता है। सैनी ने कहा कि जातिगत जनगणना कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सेना में सभी बिरादरियों की रेजीमेंट होनी चाहिए ताकि कोई भेदभाव ना हो। रैली के आयोजक और आरक्षण बजाओ समिति के संयोजक डॉ. सुरेंद्र जुड्डी ने सांसद राजकुमार सैनी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि खेती घाटे का सौदा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों के पास इतनी जमीनें नहीं हैं कि उनकी गुजर-बसर हो सके। फसलों का सरकारी समर्थन मूल्य ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने नौकरियों के मामले में भूतपूर्व सरकार पर अपने चहेतों को नौकरियों की बंदरबांट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 साल के शासन के बाद भी नहीं हटी गरीबी
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष कर कहा कि गरीबी हटाने की बात कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री ने की थी। अब राहुल गांधी भी यही बात कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इस बात का जवाब देने के लिए तैयार नहीं है कि देश में लगभग 50 साल तक शासन करने के बावजूद गरीबी क्यों नहीं हट पाई। उन्होंने इनेलो पर भी वार कर कहा कि चौटाला ने बरसों हरियाणा में राज किया तब उन्हें एसवाईएल की याद नहीं आई। अब सत्ता से बाहर होने के बाद वह एसवाईएल के पानी को लेकर इनेलो नेता नाटक बाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष मधुसूदन, रोहतक लोकसभा के प्रभारी डॉ. अशोक दीक्षित, लोक तंत्र सुरक्षा मंच के जिला महासचिव राज विजय जंवर, झज्जर जिला अध्यक्ष गजराज सिंह, कोसली हलका अध्यक्ष मीनाक्षी खन्ना, रैली के संयोजक डा. सुरेंद्र यादव, गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed