फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बधाई के संदेश देते अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स मिलने पर कार्रवाई

बधाई के संदेश देते अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स मिलने पर कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बधाई के संदेश देते अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स मिलने पर कार्रवाई
बधाई संदेश लगाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेेवाड़ी। नए साल पर अवैध रूप से होर्डिंग्स और पंपलेट लगाकर बधाई देने वाले सतर्क हो जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर परिषद रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा नगरपालिका नववर्ष पर शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर नजर रखे है। नगर परिषद रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि नववर्ष पर यदि नगर परिषद क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से होर्डिंग्स व पंपलेट लगाए हुए मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे ऐसा कोई काम न करें कि प्रशासन को कोई कड़ा कदम उठाना पड़े। कोई भी व्यक्ति दूसरे की प्रॉपर्टी पर पंपलेट व होर्डिंग्स नहीं लगा सकता। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र में चार एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। इनमें दो नगर परिषद रेवाड़ी और एक-एक धारूहेड़ा व बावल नगरपालिका की है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी पोल व साइट पर कोई विज्ञापन नहीं लगा सकता। नगरपालिका एवं नगरपरिषद क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर ही विज्ञापन लाए जा सकते हैं। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स नहीं लगाने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed