फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   समाजवाद के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन : महेश चंद गोयल

समाजवाद के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन : महेश चंद गोयल

Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
समाजवाद के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन : महेश चंद गोयल
समाजवाद के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन : महेश चंद गोयल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महाराजा अग्रसेन एकमात्र ऐसे राजा थे जो समाजवाद के प्रतीक थे। समाज के उत्थान के लिए उन्होंने एक ईंट एक रुपये से मदद का अभियान चलाया। उन्हें युग प्रवर्तक के रूप में भी जाना जाता है। यह विचार महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्याथिति के तौर पर पहुंचे समाजसेवी महेश चंद गोयल ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अग्रसेन चौक पर सभा के प्रधान राधेश्याम गुप्ता, सचिव विनयशील गोयल, अग्रसेन जयंती समारोह समिति के चेयरमैन सुरेश कुमार गोकलगढ़, उद्योगपति ब्रजलाल गोयल कोसली वाले महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। मुख्यातिथि महेश चंद ने हरी झंडी दिखा कर शोभायात्रा और कलश यात्रा को रवाना किया। यह शोभायात्रा और कलश यात्रा बावल चौक, बस स्टैंड, अंबेडकर चौक होते हुए मॉडल टाउन स्थित नवनिर्मित अग्रवाल भवन पहुंची। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं व युवाओं ने नाचकर अग्रसेन जयंती पर खुशी मनाई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की जयंती पर केक भी काटा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल, बाबू मान सिंह गुप्ता एडवोकेट, बनवारी लाल अग्रवाल, राजीव, संदीप गोयल, राकेश गुप्ता एडवोकेट, जवाहर मोजाबादी, ब्रजमोहन अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल गैस वाले, महेंद्र गोयल, अरुण गुप्ता, ललित भूषण गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, मुकेश भट्टे वाले, रिपुदमन गुप्ता, हेमंत सिंघल, नरेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल सांतो वाले, मुकुट अग्रवाल पुरुषोत्तम डहीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed