{"_id":"6a9b0b2ee9125571e60cf200","slug":"150-pipes-stolen-after-breaking-through-store-wall-fir-registered-rewari-news-c-198-1-rew1010-244856-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टोर की दीवार तोड़कर 150 पाइप चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टोर की दीवार तोड़कर 150 पाइप चोरी, एफआईआर दर्ज
Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खालियावास के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के रिजर्व स्टोर की दीवार दो स्थानों पर तोड़कर चोर 150 डीआई पाइप चोरी कर ले गए। चोरी गए पाइपों की कीमत करीब 7 लाख 84 हजार रुपये बताई गई है। विभाग की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में विभाग के उपमंडल अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह स्टोर के चौकीदार ने फोन कर दीवार तोड़कर चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता और स्टोर मुंशी ने सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में स्टोर में रखे 100 एमएम व्यास के करीब 150 पाइप गायब मिले। विभाग को आशंका है कि चोर पाइपों को किसी वाहन में भरकर ले गए।
जांच अधिकारी मंजू ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वारदात के समय क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।