{"_id":"593302074f1c1b474d8b456c","slug":"14965150902-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में होगी गश्त
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार महिला सुरक्षाकर्मी करेंगी स्कूलों और कॉलेजों की गश्तअमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गढ़ी बोलनी रोड स्थित दीनदयाल मैरिज पैलेस में शनिवार को हीरो मोटर्स कॉर्प की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला राइडर स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक हरियाणा बीएस संधू ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के चलते ऑपरेशन दुर्गा अभियान कुछ धीमा किया गया है। छुट्टी खत्म होने के बाद यह फिर से तेज होगा। हीरो मोटर्स कॉर्प की तरफ से साउथ रेंज को 30 स्कूटी दी गईं हैं। हर जिले में 7 स्कूटी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा दो स्कूटी पुलिस लाइन में रिजर्व रहेंगी। इन स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज के अलावा विभिन्न पब्लिक प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए नजर रखकर गश्त करेंगी। वहीं एसपी संगीता कालिया ने कहा कि जिला पुलिस ऑपरेशन दुर्गा के तहत स्कूल-कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों पर जाकर छात्राओं और महिलाओं से संपर्क कर उन्हें आत्मरक्षा के तरीके और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक कर बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी गई।
नाबालिग ने चलाए वाहन तो अभिभावकों के खिलाफ केस
सड़क सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कहा कि कोई भी नाबालिग दोपहिया या अन्य वाहन चलाते समय पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने के बारे में भी अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी एचएस दून ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस हमेशा से ही सजग रही है।
ये भी थे कार्यक्रम के दौरान मौजूद
इस अवसर पर उनके साथ साउथ रेंज रेवाड़ी के आईजी एचएस दून, डीसी रेवाड़ी डॉ. यश गर्ग, एसपी रेवाड़ी संगीता कालिया, एसपी नारनौल अनिल धवन, एसपी पलवल सिलोचना गजराज व एसपी मेवात नाजनीन भसीन सहित चारो जिलों के सभी डीएसपी व हीरो मोटर्स कॉर्प के सीआईओ व मुख्य सीएसआर विजय सेठी, कंपनी प्रशासनिक प्रमुख बीएस यादव व कार्यक्रम संचालक अमित अग्रवाल सहित आरएसओ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश वशिष्ठ उपस्थित रहे।