फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कंपनी कर्मचारियों ने मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली

कंपनी कर्मचारियों ने मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली

Thu, 02 May 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों ने मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली
रेवाड़ी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनियों के भी कर्मचरियों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र की केहीन व एनटीएन बैरिंग कंपनी में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने व अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

केहीन कंपनी में एडीसी कार्यालय के डीपीएम आफताब अहमद ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के दिन अवश्य वोट डाले तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप हातगांवकर ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं मतदान कर बल्कि अन्य को भी प्रेरित करे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपकारखाना प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, महिपत कुमार, सीनियर मैनेजर पंकज शर्मा, अतिरिक्त कार्यालय से अमित कुमार, मास्टर ट्रैनर प्रदीप कुमार व कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में एनटीएन कंपनी में भी कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान करने व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। वरिष्ठ प्रबंधक रामपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान बहुत जरूरी है इसलिए इसमें बढ़चढ़ कर हिस्स लेना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-22-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed