फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पशु व्यापारी से मारपीट कर 24 हजार रुपये व बाइक लूटे, बदमाश फरार

पशु व्यापारी से मारपीट कर 24 हजार रुपये व बाइक लूटे, बदमाश फरार

Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी से मारपीट कर 24 हजार रुपये व बाइक लूटे, बदमाश फरार

विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव आशियाकी गोरावास के निकट स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने दो पशु व्यापारियों से पिस्तौल के बल पर मारपीट कर नकदी व बाइक लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। बदमाशों ने एक पशु व्यापारी के सिर में पिस्तौल की बट मार कर घायल भी कर दिया।
पुलिस के अनुसार पटौदी के वार्ड नंबर-13 निवासी कुर्बान उर्फ राहुल अपने चाचा आयूब के साथ बाइक पर पशु खरीदने के लिए गांव आशियाकी गोरावास आए थे। एक व्यक्ति से पशु का सौदा करने के बाद दोनों बाइक से और पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। कच्चे रास्ते में जाते समय स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने कुर्बान के सिर में पिस्तौल की बट मार कर घायल कर दिया। यहीं नहीं कुर्बान की जेब से 30 हजार रुपये व आयूब की जेब से 12 हजार रुपये की नकदी छीन ली । उसका मोबाइल भी पत्थर मार कर तोड़ दिया। बदमाश नकदी व उनकी बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद कुर्बान ने लूट की सूचना रोहडाई थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, परंतु उनका कहीं भी पता नहीं लग पाया। पुलिस ने कुर्बान की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed