फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आया दूषित पानी

धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आया दूषित पानी

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आया दूषित पानी
भिवाड़ी में हुई बारिश और केमिकल युक्त पानी से धारूहेड़ा बाईपास लबालब
विज्ञापन

उमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
एनजीटी तक मामला जाने के बाद भी भिवाड़ी से आने वाला दूषित पानी धारूहेड़ा के लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बुधवार को उपायुक्त पंकज कुमार ने भिवाड़ी के पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण कर दूषित पानी धारूहेड़ा तक नहीं पहुंचे इसके प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। इसी बीच बुधवार रात को हुई बारिश के बाद बड़ी मात्रा में दूषित पानी धारूहेड़ा तक पहुंच गया। यह दूषित पानी अलवर बाईपास के साथ सेक्टरों की सड़कों तक पहुंच गया है। बारिश के बाद रात के समय औद्योगिक इकाइयों के दूषित पानी के साथ आया यह पानी लंबे समय से धारूहेड़ा के लोगों के लिए अभिशाप बन रहा है। बारिश के दिनों में तो हालात इतने विकट हो जाते हैं कि सेक्टर-4 और छह के साथ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी और अलवर बाईपास पर मौजूद कॉलोनियों के घरों तक पानी पहुंच जाता है।
औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट समेत आने वाला यह पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। इस वजह से लोगों के लिए उन दिनों में यहां रहना भी मुश्किल हो जाता है। भिवाड़ी से लगातार आते पानी की वजह के बाद भी दोनों सरकारों द्वारा कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जाने के बाद परेशान नागरिकों को एनजीटी की शरण लेनी पड़ी। एनजीटी इस मामले में अलवर जिला प्रशासन को पानी की रोकथाम के निर्देश दे चुकी है। इसके बाद यहां पर 146 करोड़ रुपये की लागत से नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ अन्य प्लांटों के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। हालांकि यह कार्य पूरा होने में अभी समय लगेगा लेकिन उससे पहले आने वाले पानी की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इस वजह से समस्या अभी भी बरकरार है। भिवाड़ी में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। बुधवार रात को भी तेज बारिश हुई। इसके बाद यह के एसटीपी ओवरफ्लो हो जाते हैं। इस वजह से यह पानी प्राकृतिक प्रवाह के अनुरूप धारूहेड़ा तक पहुंच जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अलवर बाईपास पर पानी अवश्य था लेकिन वह कम मात्रा में था। बुधवार रात को अधिक काफी पानी आने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

-----------------
बारिश के बाद भिवाड़ी से बहुत अधिक पानी आ गया है। इस वजह से हमारी कॉलोनी की तमाम गलियों से लेकर सड़कों पर पानी है। इसकी वजह से परेशानी भी हो रही है। बच्चों को स्कूल छोड़कर आने में मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, बजरंग कॉलोनी।
---------------
भिवाड़ी का यह पानी सेक्टर की सड़कों से लेकर अन्य तमाम मार्गों में जमा है। इसकी वजह से गड्ढे तक दिखाई नहीं देते हैं तथा पानी की मात्रा इतनी अधिक है कि दुपहिया वाहन चालक के लिए निकलना मुश्किल है। - राजीव सिंह, सेक्टर छह

-------------
बारिश का पानी कुछ समय बाद सूख जाता है लेकिन यह औद्योगिक इकाइयों को दूषित पानी है। इसकी वजह से न केवल जमीन खराब होती है अपितु माहौल भी बदबूदार हो रहा है। सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन इस पर ठोस कदम उठाए। - राजकुमार सैनी पार्षद वार्ड नंबर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed