{"_id":"5aa578ba4f1c1bc4758b4d72","slug":"141520793786-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना खत्म
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना खत्म
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद रविवार को धरना समाप्ति की घोषणा की गई। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 27 दिनों से धरने पर बैठी हुई थी।
जिला प्रधान राजबाला ने रविवार को धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन की सरकार से बातचीत हुई है। सीएम ने उनकी मांगों को जायज माना है तथा कानूनी अड़चनों के बारे में भी बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि आंदोलन के दौरान किसी का वेतन नहीं काटा जाएगा तथा न ही किसी का उत्पीड़न किया जाएगा। 15 मार्च को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 10, 20 व 30 वर्ष की सेवा पर वेतन वृद्धि करने, दुर्घटना बीमा योजना को 50 हजार की बजाय 3 लाख करने, गर्मी-सर्दी की छुट्टी लागू करने व वर्दी का रंग बदलने सहित कई मांगों पर सहमति जाहिर की है। जिला प्रधान ने विरोध प्रदर्शन में साथ देने वाली सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर से विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव बीना, गीता, सुदेश, सविता, मूर्ति, कौशल्या सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।