फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   21 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर होगी मेगा मॉक ड्रिल

21 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर होगी मेगा मॉक ड्रिल

Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
21 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर होगी मेगा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल से आएगी जागरूकता : कैप्टन अभिमन्यु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भूकंप आशंकित हरियाणा में बचाव के लिए 21 दिसंबर को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन समाज में जागरूकता व तत्परता का भाव पैदा करेगा। साथ ही इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आपदा के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों का पता लगेगा और वे बचाव कार्य में बेहतर भूमिका निभा सकेंगे।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा भूकंप से प्रभावित होने वाले संवेदनशील जोन में आता है। इसलिए यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही नहीं, आमजन को भी भूकंप आने की स्थिति में बचाव के तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है। तीन दशक के दौरान बढ़ते शहरीकरण के चलते प्रदेश की भौगोलिक संरचना में इस प्रकार बदलाए आए हैं कि भविष्य में हमें भूकंप जैसी आपदाओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। प्रशासनिक स्तर पर हर जिला की टीम को अपने क्षेत्र में राहत गतिविधियां चलाने के लिए समुचित योजना बनाकर अपनी तैयारियां करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर भूकंप से राहत के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने आप को आपदा का सामना करने और आमजन को इससे बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार करें। सभी कर्मचारियों को अपने संसाधनों व मानव शक्ति के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का पहले ही आकलन कर लेना चाहिए ताकि वे आत्मविश्वास के साथ राहत कार्यों में अपना सहयोग कर सकें। इसलिए मेगा मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आदर्श रूप में अंजाम दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी तैयारियां इस प्रकार करें जैसे वे वास्तव में आपदा आने पर प्रतिक्रिया करते है। वित्तमंत्री की वीसी के बाद उपायुक्त पंकज जिले के अधिकारियों की मीटिंग। इसमें उन्होंने मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराने के लिए दोपहर एक बजे हुडा ग्राउंड में बुलाया है। इसके लिए संबंधित विभाग की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉक ड्रिल में ये होंगे रहेंगे शामिल
मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि यह भी जरूरी है कि मेगा मॉक ड्रिल के प्रति आमजन को भी जागरूक किया जाए। इसके लिए नागरिकों को मेगा मॉक ड्रिल के संबंध में पहले से ही जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के बाद हर जिले के अनुभवों की समीक्षा की जाएगी और जहां कमियां रहीं उन पर चर्चा कर उनमें सुधारा जाएगा। उन्होंने मॉक ड्रिल के लिए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि सभी जिलों में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर लगाने के लिए पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं। मॉक ड्रिल में एनसीसी सीनियर कैडेट्स और सिविल डिफेंस सहित अन्य रक्षा संगठनों को भी शामिल किया जाए। एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के वरिष्ठ सलाहकार जनरल वीके दत्ता ने भी मेगा मॉक ड्रिल एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।


बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव, पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज डॉ. सीएस राव, उपायुक्त पंकज, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, एसडीएम रेवाड़ी कुशल कटारिया, एसडीएम कोसली रविंद्र यादव, एसडीएम बावल सुरेश कुमार, नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ आशीष कुमार, डीडीपीओ डॉ. अमरचंद कौशिक, तहसीलदार विकास मलिक, बिजली विभाग के एसई राजकुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी एसके सांगवान, आपदा प्रबंध की रिसर्च अधिकारी प्रियंका धीमान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed