{"_id":"59c024aa4f1c1bb0688b545c","slug":"141505764522-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत द्वारों के निर्माण में अनियमितता का मामला गर्माया, डीसी को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत द्वारों के निर्माण में अनियमितता का मामला गर्माया, डीसी को शिकायत
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में दो साल पहले लगाए गए स्वागत द्वारों के निर्माण में हुई अनियमितता का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने उपायुक्त को शिकायत भेजकर चौकसी ब्यूरो एवं स्थानीय लेखा परीक्षक की जांच जारी रहते भुगतान करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यहां बता दें कि ठेकेदारों द्वारा दिए गए बिल से कम राशि का नगर परिषद द्वारा भुगतान किया गया है। उधर, सतीश खोला ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई आरटीआई दाखिल कर जवाब मांगा। अब जाकर यह जानकारी मिल सकी। इसमें बताया है कि 14 मार्च 2016 को गेटों के निर्माण का भुगतान कर दिया गया था। हालांकि मामले की पूरी जानकारी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने मार्च 2015 में नारनौल रोड, दिल्ली रोड, कोनसीवास रोड, टीपी स्कीम पर स्वागत द्वार लगाए थे। इस संबंध में यह आरोप लगाया है कि स्वागत द्वार के लिए बिना टेंडर के काम कराए गए। वहीं बाजार भाव से अधिक का भुगतान किया गया।